30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजगार सहायक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, मृतक की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

- रोजगार सहायक की प्रताड़ना से तंग शख्स ने लगाई फांसी- गुस्साए परिजन ने सड़क पर किया चक्काजाम- अफसरों ने रोजगार सहायक को हटाया- छावनी में तब्दील हुआ पड़खुड़ी गांव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jan 2023, 5:41 PM IST

News

रोजगार सहायक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, मृतक की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले विजयराघवगढ़ थाना इलाके के ग्राम पड़खुड़ी में 40 वर्षीय ग्रामीण रामसुंदर उर्फ मुन्ना पटेल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के संबंध में उस समय खुलासा हुआ, जब मृतक की पत्नी इलाके के सरकारी स्कूल से मध्यान भोजन बनाकर घर लौटी। यहां उसका पति मृत अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पति को फांसी के फंदे पर लटका देख महिला ने चीख पुकार मचाई, जिसके बाद रामसुंदर के घर में आसपास के लोग अकट्ठे हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुुरू की।

यह भी पढ़ें- घर में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग, सूचना देने पर भी बिजली कंपनी ने बंद नहीं सप्लाई, फायर बिग्रेड भी नहीं पहुंची


परिजन का आरोप

वहीं, मृतक के परिजन द्वारा आरोप लगाया गया कि, रामसुंदर ने एक जमीन खरीदी थी, जिस पर प्रधानमंत्री आवास बना हुआ था। ग्राम रोजगार सहायक भागबली पटेल द्वारा उसे गुमराह करते हुए स्टांप पर उसकी जमीन की खरीद - फरोख्त कर ली। प्रधानमंत्री आवास पर शटर लगाकर कब्जा जमा लिया, जिससे परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें- सड़क पर दौड़ते वाहन से कूदीं स्कूली छात्राएं, इलाके में हड़कंप, 4 की हालत गंभीर


मृतक के परिजन ने किया चक्काजाम

गुस्साए परिजन ने रोजगार सहायक पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर विजयराघवगढ़, कैमोर समेंत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने जिम्मेदार अफसरों को भी मामले से अवगत कराया। जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मृतक रामसुंदर के परिजन के साथ साथ गुस्साई भीड़ को समझाइश दी गई। यही नहीं, आक्रोशित भीड़ के आरोपों पर तत्काल एक्शन लेते हुए जनपद सीईओ ने रोजगार सहायक को हटाते हुए जनपद मुख्यालय में अटैच कर दिया। यही नहीं, अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर रोजगार सहायक के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।