30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर दौड़ते वाहन से कूदीं स्कूली छात्राएं, इलाके में हड़कंप, 4 की हालत गंभीर

वाहन नहीं रुका तो लगाई स्कूली छात्राओं ने छलांग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jan 2023, 7:12 PM IST

News

सड़क पर दौड़ते वाहन से कूदीं स्कूली छात्राएं, इलाके में हड़कंप, 4 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्कूल से घर लौट रही चार छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि, इन चारों छात्राओं ने पिकअप वाहन से छलांग लगा दी, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हुई है। जानकारी ये भी सामने आई है कि, पिकअप वाहन न रोकने पर नाबालिग छात्राओं ने वाहन से छलांग लगाई है। फिलहाल, सभी घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार सभी छात्राएं बरगी स्तित स्कूल से अपने ग्राम लौट रही थीं। चारों लड़कियां बरगी थाना क्षेत्र के धवाई बम्हनी ग्राम की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि, रास्ते में छात्राओं ने पिकअप वाहन से लिफ्ट ली थी। लेकिन, उनका ठिकाना आने से पहले ही पिकअप चालक ने गलत मार्ग पर पिकअप मोड़ दी थी, जिससे घबराई छात्राओं ने पिकअप से छलांग लगा दी है।

यह भी पढ़ें- हिंदू महिला की मौत के बाद रिश्तेदारों ने किया किनारा, फिर मुस्लिमों ने रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार


एंबुलेंस की मदद से घायल छात्राओं को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना में सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मौके पर एक के बाद एक छात्राओं के पिकअप वाहन से छलांग लगाते देख स्थानीय लोगों में बी हड़कंप मच गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल, छात्राओं का इलाज शुरु कर दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों को अपनी ओर आते देख पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अब इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- ठिठुरती ठंड में भी गर्म रहता है इस चमत्कारी कुंड का पानी, नहाने से जड़ से खत्म होता है चर्मरोग


घायल छात्रा बोली- चालक ने वाहन गलत दिशा में मोड़ दिया था

अस्पताल में इलाजरत घायल छात्राओं में से एक छात्रा का कहना है कि, उन्होंने स्कूल से लौटते समय पिकअप वाहन से लिफ्ट ली थी। चालक ने उनसे कहा था कि, वो भी उसी ओर जा रहा है। ऐसे में चारों छात्राएं उसके वाहन में बैठ गईं, लेकिन कुछ दूर चलने पर चालक ने वाहन गलत दिशा की ओर मोड़ दिया, जिसपर छात्राओं द्वारा सवाल किया गया तो चालक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में सभी ने घबराकर वाहन से छलांग लगा दी। फिलहाल, इस मामले में बरगी थाना पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है।

यूरिया से भरी पिकअप वाहन पलटा, देखें वीडियो