31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदू महिला की मौत के बाद रिश्तेदारों ने किया किनारा, फिर मुस्लिमों ने रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार

ग्वालियर में सांप्रदायिक सद्भाव के साथ हिंदू - मुस्लिम बाई चारे की मिसाल देखने को मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jan 2023, 6:42 PM IST

News

हिंदू महिला की मौत के बाद रिश्तेदारों ने किया किनारा, फिर मुस्लिमों ने रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सांप्रदायिक सद्भाव के साथ हिंदू - मुस्लिम बाई चारे की मिसाल देखने को मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर में रहने वाली एक बुजुर्ग हिंदू महिला की मौत हो गई। हालांकि, महिला के सभी रिश्तेदारों द्वारा उससे किनारा कर लिया गया। ये बात जब इलाके में रहने वाले मुस्लिम युवकों को लगी तो उन्होंने न सिर्फ महिला की अर्थी सजाई बल्कि कांधा देते हुए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग महिला की अंतिम यात्रा में शामिल भी हुए। यही नहीं, इलाके के मुस्लिम रहवासियों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ महिला का अंतिम संस्कार भी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर में रहने वाली 90 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग रामदेही माहौर का निधन हो गया। महिला के निधन के बाद उसका कोई भी रिश्तेदार शोक में शामिल नहीं हुआ। ये बात जब इलाके में रहने वाले मुस्लिमों को पता लगी तो उन्होंने खुद हिंदू रीति रिवाज के साथ बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- भोपाल गैस पीड़ितों को बढ़कर मिलेगा मुआवजा ? सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

बेटी ने दी मां को मुखाग्नि

इस दौरान इलाके के मुस्लिम युवाओं ने बढ़ चढ़कर बुजुर्ग महिला की अर्थी को कंधा दिया। इलाके में रहने वाले शाकिर खान ने अपने भाइयों मफदूत खान, मासूम खां, इरफान खान के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला को मुख्य कांधा दिया। मृतका की अर्थी को हजीरा शमशान घाट तक ले जाया गया। यहां बुजुर्ग महिला राम देही की चिता को बेटी शीला द्वारा मुखाग्नि दी गई। बता दें कि, मृतका राम देही रेलवे कॉलोनी के दरगाह इलाके में रहती थी। जानकारी के अनुसार, मौत के बाद उसके सभी नाते - रिश्तेदारों ने उससे किनारा कर लिया था।

यह भी पढ़ें- सरकार की सौगात : 101 नगरीय निकायों के फायदे के लिए 1665 करोड़ रुपए राशि पास, आमजन को होगा फायदा

यूरिया से भरी पिकअप वाहन पलटा, देखें वीडियो