31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठिठुरती ठंड में भी गर्म रहता है इस चमत्कारी कुंड का पानी, नहाने से जड़ से खत्म होता है चर्मरोग

ग्राम बबेहा से 2 किलोमीटर अंदर की ओर जंगल में तीन तरफ नर्मदा और बरगी डैम के बैक वाटर से घिरे कुंड को जिले के साथ साथ प्रदेशभर में बड़ा चमत्कारी माना जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jan 2023, 4:37 PM IST

News

ठिठुरती ठंड में भी गर्म रहता है इस चमत्कारी कुंड का पानी, नहाने से जड़ से खत्म होता है चर्मरोग

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर स्थित मंडला - जबलपुर मार्ग पर नर्मदा नदी किनारे प्रकृति ने हमें एक अनोखा उपहार दिया है। ग्राम बबेहा से 2 किलोमीटर अंदर की ओर जंगल में तीन तरफ नर्मदा और बरगी डैम के बैक वाटर से घिरे कुंड को जिले के साथ साथ प्रदेशभर में बड़ा चमत्कारी माना जाता है। इस कुंड की खासियत ये है कि, ठंड के दिनों में भी इस कुंड का पानी गर्म ही रहता है। इसी वजह से इस कुंड को गर्म पानी के कुंड के नाम से जाना जाता है। पुराने जमाने से ही बरगी के बैक वाटर में स्थित होने के कारण ये कुंड विलुप्त हो गया था। दो साल पहले इसका नए तरह से जीर्णोद्धार कराया गया। इससे पहले भी इसका कायाकल्प किया गया था।


250 फीट गहरे इस कुंड का पक्का निर्माण किया गया है। ये स्थान एक अच्छे पिकनिक स्पॉट के रूप में फैमस हो चुका है। फिलहाल, अबतक की जांच में सामने आया है कि, इस कुंड के पानी में सल्फर मिला हुआ है। इसकी वजह से इस कुंड में नहाने से चर्म रोग के मरीजों को काफी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- VIDEO : स्वास्थ कर्मियों पर 'पतली कमरिया' सॉन्ग का खुमार, ठुमके लगे तो सोशल मीडिया पर मची हाय-हाय...


करीब 10 साल पहले किया गया था कायाकल्प

कुंड के संबंध में इलाके के रहवासी लोकेश कुमार का कहना है कि, हम लोग पड़ोसी ग्राम सागर के रहने वाले हैं। हम बचपन से ही यहां आ रहे हैं। इस कुंड की विशेषता ये है कि, इसका पानी गर्म रहता है। इसके पानी में सल्फर होने की वजह से यहां नहाने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। ये काफी पुराना कुंड है, पहले ये जगह ज्यादातर पानी में डूबी रहती थी। करीब 10 साल पहले इसी ऊंचाई बढ़ाकर इसका कायाकल्प किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिल्डर और LIC अफसरों की सांठगांठ से करोड़ों का घोटाला, बैंक फ्रॉड करने वालों पर चला EOW का डंडा


कुंड पुराना है, लेकिन अब ज्यादा फेमस हो गया- पर्यटक महजबीन

दोस्तों के साथ कुंड में स्थान करने आए माधव राजपूत का कहना है कि, यहां की खास बात ये है कि, तीनों तरफ से पानी के बीच ये गर्म पानी का कुंड है। ठंड में घूमने के लिए ये जगह बहुत फेमस है। गर्म पानी में नहाने का मौका और आस - पास घूमने की प्राकृतिक जगह इसे बेहद खास बना देती है। ये कुंड बहुत पुराने जमाने से, लेकिन अब ये खासा फेमस हो चुका है। अब इस जगह पर ज्यादा लोग आने लगे हैं। माधव ने बताया कि, बच्चों के लिए यहां सुरक्षा बढ़ाई जाए और पार्क विकसित किए जाने चाहिए, ताकि आने वाले सुरक्षित स्थान का आनंद ले सकें।

यूरिया से भरी पिकअप वाहन पलटा, देखें वीडियो