
MP Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आमला-सारनी विधानसभा से लगातार दूसरी बार डॉ. योगेश पंडाग्रे को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कि बताया मैं सोमवार को अपने आमला स्थित भाजपा कार्यालय में था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दोपहर 3.30 फोन बजे आया। उन्होंने पूछा कैसी, क्या स्थिति है। उन्हें पूरा भरोसा दिलाया। एक घंटे बाद टिकट फाइनल हो गई। डॉ. पंडाग्रे ने बताया सबसे पहले पास में ही 12 नंबर वार्ड में स्थित बजरंग मंदिर पहुंचा, यहां पूजा-अर्चना की। बाबा साहब आंबेडकर और बिरसा मुंडा को माल्र्यापण किया। आमला से छावल में मातारानी के दर्शन करने गया। डॉ. पंडागे्र रात में सारनी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
आमला सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में ओबीसी वोट भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जिले की पांच में से चार विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। अब सिर्फ बैतूल सीट की घोषणा होना बाकी है। डॉ. पंडाग्रे 2018 के चुनाव में जिले के एक मात्र भाजपा विधायक थे। कांग्रेस के मालवे को हराया था भाजपा ने डॉ पंडाग्रे को दो बार के विधायक रहे चैतराम मानेकर का वर्ष 2018 में टिकट काटकर पहली बार टिकट दिया था। डॉ. पंडाग्रे ने जीत दर्ज की थी। पंडाग्रे को 73481 और कांग्रेस के मनोज मालवे को 54284 वोट मिले थे। वे जिले के एकमात्र भाजपा विधायक थे।
छह बार जीती भाजपा
आमला विधानसभा सीट 1977 से अस्तित्व में आई। पहला चुनाव कांग्रेस के गुरुबक्स अतुलकर जीते थे। अभी पिछले 15 वर्षों से भाजपा चुनाव जीत रही है। इस सीट पर छह बार भाजपा और चार बार कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। वर्ष 2018 में भाजपा से डॉ योगेश पंडाग्रे, वर्ष 2013 में भाजपा से चैतराम मानेकर, 2008 भाजपा से चैतराम मानेकर, 2003 में कांग्रेस से सुनीता बेले, वर्ष 1998 भाजपा से हीराचंद चंदेलकर, 1993 में कांग्रेस से गुरुबक्श अतुलकर, वर्ष 1990 में भाजपा से कन्हैयाल ढोलेकर, 1985 में भाजपा से कन्हैयालाल ढोलेकर, 1980 में कांग्रेस से गुरुबक्श अतुलकर, 1977 में कांग्रेस से गुरुबक्श अतुलकर विधायक रहे।
अब आगे
अभी कांग्रेस से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे और पूर्व प्रत्याशी मनोज मालवे विधायक प्रत्याशी टिकट की दौड़ में है। डिप्टी कलेक्टर बांगरे पद से अपना इस्तीफा मंजूर कराने संघर्ष कर रही है। क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी सक्रिय है।
Updated on:
10 Oct 2023 01:00 pm
Published on:
10 Oct 2023 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
