कोसमी इलाके में देर रात 3 बजे 33 केवी की बिजली लाइन रेलवे की ओएचई केबल पर गिर गई। इससे रेलवे के दोनों ट्रैक की ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई। सूचना मिलते ही नागपुर रेल मंडल की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई लाइन दुरुस्त कर ट्रैकों को चालू किया गया। घटना के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुईं, लेकिन अब यातायात व्यवस्था सामान्य हो चुकी है। (ohe cable falls on railway track)