17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े क्रिकेटर के पिता को 7 साल की जेल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में किया घोटाला

mp news: पूर्व इंडियन क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा पर गबन के मामले में 7 साल की सजा के साथ ही 14 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया...।

less than 1 minute read
Google source verification
naman ojha father

mp news: मध्यप्रदेश के बड़े क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व प्लेयर नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा को गबन के मामले में 7 साल जेल की सजा हुई है। इसके साथ ही उन पर 14 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा से जुड़ा है। विनय कुमार ओझा पर आरोप है कि उन्होंने 1.25 करोड़ रूपए का गबन किया था। इस मामले में विनय कुमार ओझा की पहले गिरफ्तारी भी चुकी है।

पूरा मामला कुछ इस तरह है कि बैतूल जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में साल 2013 में करीब 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। इस 11 साल पुराने केस में मुलताई के अपर सत्र न्यायालय ने अब फैसला सुनाते हुए विनय कुमार ओझा को 7 साल की सजा सुनाते हुए 14 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। विनय कुमार ओझा पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता हैं।


यह भी पढ़ें- पति की मौत के दो दिन बाद पत्नी ने की ऐसी डिमांड की हर कोई हो गया हैरान


विनय कुमार ओझा पर आरोप है कि उन्होंने 34 फर्जी खाते खोलकर धोखाधड़ी कर किसान क्रेडिट कार्ड से लिए गए ऋण को उन खातों में ट्रांसफर कर दिया और फिर फर्जी खातों से करीब 1.25 करोड़ रुपए निकाल लिए। इस मामले में 3 अन्य आरोपी अभिषेक रत्नम, धनराज और लखनलाल को भी जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। बता दें कि साल 2022 में बैतूल पुलिस ने धोखाधड़ी के इस मामले में इंदौर से विनय ओझा को गिरफ्तार भी किया था।

यह भी पढ़ें- घर में दो बहनों को इस हालत में देख मां और भाई के पैरों के नीचे से खिसकी जमीन…