घटना भोपाल के नजीराबाद थाना इलाक के चंद्रपुर गांव की है जहां राधा और भूरी नाम की दो बहनों ने बीती शाम को एक साथ जहर खा लिया। दोनों बहनें अपने मायके आई हुई थीं। परिवार के सभी सदस्य खेत गए हुए थे और जब मां और भाई घर लौटे तो देखा कि राधा और भूरी घर में बेसुध पड़ी थीं। तुरंत आसपड़ोस के लोगों की मदद से परिजन दोनों को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान देर रात 19 साल की छोटी बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बड़ी बहन की सुबह मौत हो गई।