16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की मौत के दो दिन बाद पत्नी ने की ऐसी डिमांड की हर कोई हो गया हैरान

mp news: शादी के सात महीने बाद ही पति की सड़क हादसे में मौत हो गई जिसके बाद पत्नी ने पति के स्पर्म को प्रिजर्व करने की मांग की...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Dec 2024, 9:47 PM IST

rewa

mp news: मध्यप्रदेश के रीवा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति की मौत के दो दिन बाद ही पत्नी ने ऐसी डिमांड कर दी की हर कोई हैरान रह गया। दरअसल पत्नी चाहती थी कि उसके पति के स्पर्म को प्रिजर्व किया जाए जिससे कि वो आधुनिक पद्धति के जरिए मां बन सके। लेकिन ऐसा हो नहीं सका जिसके कारण पत्नी ने जमकर हंगामा किया और पुलिस और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सीधी जिले की रहने वाली महिला नेहा सिंह के पति जितेन्द्र सिंह गहरवार की मौत गुरुवार को सड़क हादसे में हुई थी। दोनों की शादी इसी साल सात महीने पहले मई के महीने में हुई थी। पति जितेन्द्र की मौत के दो दिन बाद पत्नी नेहा रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंची और पति की यादों को जीवित रखने के लिए पति के स्पर्म को प्रिजर्व करने की मांग की। नेहा का कहना था कि पति के रिजर्व स्पर्म से वो आधुनिक पद्धति से मां बनेगी।

यह भी पढ़ें- दुल्हन ने खोला राज, आखिर किसके कहने पर किया था सुहागरात पर 'कांड'


नेहा की इस मांग को सुनकर पुलिस और डॉक्टर सभी हैरान रह गए क्योंकि किसी भी व्यक्ति की मौत के 24 घंटे तक ही उसके स्पर्म को सुरक्षित रखा जा सकता है लेकिन जितेन्द्र की मौत को 24 घंटे से ज्यादा वक्त हो चुका था। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने पत्नी नेहा को ये बात समझाने की कोशिश की तो वो भड़क गई और हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि पति की मौत के कुछ घंटों बाद ही उसने स्पर्म प्रिजर्व करने की मांग पुलिस और डॉक्टर से की थी लेकिन लापरवाही बरती गई। रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। पत्नी ने पति का स्पर्म प्रिजर्व करने के बात कही थी। यह हादसे के 24 घंटे बाद संभव नहीं था। दो दिन बाद आखिरकार वह मान गए और पीएम के बाद शव उनको सुपुर्द कर दिया गया है।


यह भी पढ़ें- सुनसान जगह देख बीवी बोली..टॉयलेट जाना है गाड़ी रोको..2 दिन बाद हुआ ये