
भदोही के मुकुंदीपुर बहुतरा गांव में 8 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही एनकाउंटर में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शादी के घर से उठा ले गया था बच्ची को
बच्ची के पिता ने बताया कि बुधवार को उनके घर में शादी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। घर से लड़की रात में गायब हो गई। तलाश करने पर गुरूवार सुबह तालाब के पास उसका शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई है।
पुलिस को देख भागा तो हुआ शक
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की जांच के बाद आरोपी नींबूलाल बनवासी नाम के शख्स का नाम सामने आया। शुक्रवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दोनों पैरों मे गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा
एसपी डॉ अनिल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा था। साथ ही क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस की 6 टीमें बनाई थी, जिनको आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।
Published on:
17 Dec 2022 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
