
भदोही. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी की पांच मोबाइल, दवाएं और 3200 रुपये नकद बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर मोबाइल और दवा की दुकानों में चोरी का आरोप है। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी को बताया कि वह परिवार के भरण पोषण के लिए चोरी करता था। आरोपी को गोपीगंज थाना क्षेत्र के गांधी गांव से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने पुलिस की इसकी जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज में एक मोबाइल की दूकान में बड़ी चोरी हुई थी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन एक आरोपी नेबुलाल फरार चल रहा था। फरार चल रहे आरोपी की पुलिस को तलाश थी ।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी नेबुलाल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह परिवार के भरण पोषण के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी द्वारा पांच हजार से पुरस्कृत करने के साथ आरोपी का हिस्ट्रीशीट घोषित करने का निर्देश दिया गया।