मृतक के घर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी
भदोही. भदोही के गोपीगंज कोतवाली में न्याय मांगने गए फरियादी रामजी मिश्रा की हुई मौत के बाद मृतक के घर परिवार से मिलने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के साथ आर्थिक मदद भी किया और मृतक के दोनों बेटियों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी लेने की बात कहते हुए उन्होंने दोषियों पर कार्यवाई का भरोसा दिलाया। विधायक विजय मिश्रा मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें पचास हजार रुपये नकद के साथ तीन लाख रुपये का चेक सौंपते हुए और भी आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है।