
Woman
भदोही. पति ने गोवा (Goa) ले जाने से इंकार कर दिया तो पांच माह की गर्भवती (Pregnant Woman) पत्नी ने पंखे से लटककर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सोमवार रात भदोही के कनकरपुर गांव (Kanakpur Village) की यह वारदात है। जानकारी के अनुसार शवानी (20) अपने पति से नाराज थी। पति राजकुमार बिंद की गोवा में नौकरी लगी थी, लेकिन वह अपनी पत्नी को साथ ले जाना नहीं चाहता था। उसी से नाराज होकर शिवानी ने यह कदम उठा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
10 माह पहले हुई थी शादी-
मामला सुरियावां थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार आधी रात को कनकपुर गांव निवासी राज कुमार बिंद की पत्नी शिवानी (20) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि राज कुमार बिन्द लखनऊ में काम करता था। वहां निशातगंज इलाके के पुलिस लाइन में तैनात स्वीपर राजेश बाल्मीकि की लड़की शिवानी से राजकुमार का प्रेम प्रसंग चला। जिसके बाद दोनों ने भदोही आकर शादी कर ली थी। शादी को दस महीने हो गए थे।
एक हफ्ते पहले ही मिला था काम-
एक हफ्ते पहले राजकुमार को गोवा के रत्नागिरी में काम मिल गया था। यह जानकारी उसने पत्नी के दी। यह भी बताया कि वह उसे साथ नहीं ले जा सकता। लेकिन गर्भवती पत्नी शिवानी जाने की जिद पर अड़ गई थी। राजकुमार के जाने के बाद नाराज पत्नी ने सोमवार आधी रात को कमरे में आत्महत्या कर ली। राजकुमार के परिजनों की सूचना पर शिवानी के पिता राजेश वाल्मीकि यहाँ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
25 May 2021 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
