17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 बैंक से पैसे निकालकर लौट रही महिला से 20 हजार की छिनैती 

शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ahkhilesh Tripathi

•

Updated: 28 Dec 2016, 10:44 PM IST

loot

loot

भदोही. शहर कोतवाली क्षेत्र में इलाज के लिए बैंक से पैसा निकालकर जा रही एक महिला दिन-दहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइकर्स गैंग का शिकार हो गई। बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशो ने अपने पति के साथ पैदल जा रही महिला का पर्स लूटकर आराम से फरार हो गए। महिला के पर्स में 20 हजार रूपया नगद, एटीएम कार्ड व कुछ जरूरी कागजात मौजूद थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार निवासिनी अनीता साव अपने पति प्रदीप उर्फ पिंटू के साथ भदोही नगर के स्टेट बैंक शाखा से 20 हजार रूपये निकालकर पैदल लौट रही थी। कि कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बाजार रूस्तम के पास दो अज्ञात पल्सर सवार बदमाशो ने दिन-दहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके से महिला से बैग छीनकर भाग निकले।


महिला के पर्स में 20 हजार रूपया नगद, एटीएम कार्ड व कुछ जरूरी कागजात बताया गया है। महिला व उसका पति इलाज के लिए बैंक से पैसा निकालने आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।