21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्मी स्टाइल में मकान में घुसा और गोली मारकर युवती की हत्या, घटना से मचा हड़कंप

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की मुखर्जीनगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक युवक ने 19 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक लड़की के घर के पास ही रहता था।

2 min read
Google source verification
19 year old girl Shot dead by youth in bharatpur

अंकिता (फाइल फोटो)

भरतपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की मुखर्जीनगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक युवक ने 19 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक लड़की के घर के पास ही रहता था। हत्या करने के लिए युवक एक मकान से दूसरे पर जाने के लिए सीढ़ी रखकर फिल्मी स्टाइल में पहुंचा और मकान की छत पर पानी की टंकी देखने के लिए गई युवती को आरोपी ने गोली मार दी और भाग निकला।

घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और माता-पिता सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में गए हुए थे। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, वारदात के आरोपी युवक सुनील जाट मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के पिता शक्ति सिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह और उसकी पत्नी शिक्षक हैं और 26 जनवरी को सुबह 7 बजे कुम्हेर तहसील के ककड़ा स्थित सरकारी स्कूल के लिए निकल गए।

स्कूल पहुंचने पर बड़ी पुत्री कनिष्का ने फोन किया किया छोटी बहन अंकिता को सुनील पुत्र वीरेन्द्र सिंह जाट ने छत पर गोली मार दी है। जिस पर वह घर पहुंचे, यहां मालूम हुआ कि कॉलोनी के लोग अंकिता को आरबीएम अस्तपाल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने बताया कि अंकिता सुबह मकान की छत पर पानी की टंकी को देखने के लिए गई, तभी पहले से बैठे युवक सुनील ने अंकिता पर गोली चला दी। शोर सुनकर उसकी बहन और एक पड़ोसी महिला छत पर पहुंचे और अंकिता जिला आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।

इनका कहना है
आरोपी सीढ़ी रखकर छत पर गया था, जहां मौजूद युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। घटना की वजह मालूम नहीं हो सकी है। युवक का कॉलोनी में मकान बन रहा था। परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
- रामकिशन यादव, थाना प्रभारी कोतवाली