28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक श्रम निरीक्षक के जिम्मे जिले के 81 हजार 844 श्रमिक

- श्रम निरीक्षक के सात में से छह पद रिक्त- विभाग में अन्य कईपद भी रिक्त

2 min read
Google source verification
एक श्रम निरीक्षक के जिम्मे जिले के 81 हजार 844 श्रमिक

एक श्रम निरीक्षक के जिम्मे जिले के 81 हजार 844 श्रमिक

भरतपुर. श्रम विभाग का काम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए सरकार की ओर से वेलफेयर बोर्ड का गठन राज्य सराकर की ओर से 27 जुलाई 2009 में किया गया था। विभाग में जिले से अब तक कुल 81 हजार 844 श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। मगर जब विभाग में कार्मिक ही नहीं होंगे तो ऐसे में श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा। यूं तो विभाग में श्रम निरीक्षक के कुल सात पद स्वीकृत हंै लेकिन वर्तमान में विभाग में पंजीकृत श्रमिकों का जिम्मा केवल एक श्रम निरीक्षक के हवाले हैं। सेक्टर-3 स्थित श्रम विभाग कार्यालय पर पूरे जिले की जिम्मेदारी है। मगर कार्मिकों की कमी के चलते यहां की व्यवस्था चरमराई हुई है और श्रमिकों को समय से योजनाओं का लाभ नहीं मिला पा रहा है।

21 में से 11 पद रिक्त

श्रम विभाग में विभिन्न कार्मिकों के कुल 21 पद स्वीकृत है।विभाग में केवल 10 पदों पर ही सरकारी कार्मिक पदस्थापित हैं। इनमें से भी एक कनिष्ठ सहायक धौलपुर कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर चल रहा है। ऐसे में कहा जाए तो यहां केवल नौ कर्मचारी ही पदस्थापित हैं। वहीं 12 पद गत करीब 5-6 वर्ष से रिक्त चल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कोई जानकारी न हो। विभाग की ओर से कई बार इस संबंध में चेताया गया है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में विभाग में कार्मिकों की कमी के चलते श्रमिकों का कार्य भी प्रभावित होता है।

श्रम निरीक्षक के फील्ड में होने पर लौटते है श्रमिक

श्रम विभाग में जब श्रमिक अपने कार्य से आते हैं और ऐसे में जब श्रम निरीक्षक नहीं मिलता तो श्रमिकों के हाथ केवल निराशा ही ्रलगती है। दरअसल, विभाग में एक ही निरीक्षक पदस्थापित है और यदि वह भी किसी श्रमिक के सत्यापन के लिए फील्ड में चला जाता है तो यहां आने वाले श्रमिकों को या तो उसके लौटने का इंतजार करना होता है या फिर दूर दराज से आने वाले श्रमिक अन्य स्टॉफ कर्मियों से अगले दिन आने का समय लेकर निराश ही अपने घर हो लौट जाते हैं।

पदनाम स्वीकृत पद पदस्थापित रिक्त पद

संयुक्त श्रम आयुक्त 1 1 -
श्रम कल्याण अधिकारी 1 1 -
सहायक लेखाधिकारी गेड-ढ्ढढ्ढ 1 - 1
श्रम निरीक्षक 7 1 6
सहायक प्रशासनिक अधिकारी 1 - 1
वरिष्ठ सहायक 2 2(1 निलम्बित) -
सूचना सहायक 2 2 -
कनिष्ठ सहायक 2 2 (1 धौलपुर प्रतिनियुक्ति पर) -
च. श्रे. कर्मचारी 4 1 3

इनका कहना है

- लंबे समय से कार्मिकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे कार्यालय में कार्य प्रभावित होता है।समय-समय पर इन रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सरकार को अवगत कराया गया है। यदि रिक्त पदों की पूर्तिहोगी तो इससे कार्यालय में होने वाले सरकारी कामों में गति आएगी और श्रमिकों को भी इसका लाभ मिलेगा।

ओपी सहारण, संयुक्त श्रम आयुक्त