6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur : कांग्रेस ने क्यों संजना जाटव पर किया भरोसा, जानिए इनसाइड स्टोरी

कांग्रेस ने भरतपुर लोकसभा सीट से कठूमर से विधानसभा का चुनाव लडकऱ हारी संजना जाटव (Sanjana Jatav) को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

2 min read
Google source verification
bharatpur-congress-made-sanjana-jatav-its-lok-sabha-election-candidate-know-inside-story

Bharatpur : कांग्रेस ने क्यों संजना जाटव पर किया भरोसा, जानिए इनसाइड स्टोरी

भरतपुर। कांग्रेस ने भरतपुर लोकसभा सीट से कठूमर से विधानसभा का चुनाव लडकऱ हारी संजना जाटव (Sanjana Jatav) को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। संजना प्रदेश में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी होंगी। संजना प्रियंका गांधी की गुडबुक में रही है और वे प्रियंका गांधी के अभियान मैं लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं अभियान से भी जुड़ी रही है।

अलवर जिले व भरतपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा कठूमर निवासी संजना जाटव कांग्रेस में काफी समय से सक्रिय हैं। हाल ही में 23 फरवरी को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी संजना ने शिरकत कर अपनी दावेदारी पेश की थी। संजना जाटव का शैक्षणिक पृष्टभूमि बेहद मजबूत है।

उन्होंने बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के बाद से ही वह सक्रिय राजनीति में आ गईं। और कुछ ही समय में संजना ने एससी वर्ग के युवा चेहरे के तौर पर पहचान कायम की है। यही वजह रही कि कई कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर संजना को कठूमर विधानसभा से टिकट दिया गया था। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सकीं। संजना की उम्र महज 26 वर्ष है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने बताया कि पूर्व में कार्यकर्ताओं से टिकट को लेकर रायशुमारी की गई थी। सभी ने नए प्रत्याशी के बारे में कहा था। कांग्रेस से टिकट की दौड़ में पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव, पूर्व सांसद रतन सिंह, डॉ. सुरेश यादव आदि का नाम भी चला था।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics : सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी संजना जाटव, जीतीं तो तोड़ेंगी सचिन पायलट का रिकॉर्ड !

1. एससी वर्ग से हैं, जिले में सर्वाधिक वोटर इस वर्ग के वोटर हैं।

2. भुसावर पीहर, कठूमूर सुसराल, इससे दो विधानसभा क्षेत्र पर पकड़ रहेगी।

3. हाल ही में विधानसभा चुनाव 2023 लड़ा है, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में आसानी रहेगी।

4. युवा संग महिला हैं, जिले में युवा वोटर काफी हैं।

5. नया चेहरा, कार्यकर्ताओं की मांग थी कि नया उम्मीदवार बनाया जाए।

संजना जाटव के पति कप्तान सिंह थानागाजी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। खुद संजना अलवर जिला परिषद की सदस्य हैं। उनके ससुर समोती ग्राम पंचायत कठूमर से सरपंच रहे हैं। संजना का जन्म एक मई 1998 को भुसावर में हुआ था। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चार बार के विधायक बाबूलाल बैरवा का टिकट काटकर उन्हें मैदान में उतारा था।

जहां बीजेपी के रमेश खींची ने 79756 मत प्राप्त किए, जबकि संजना जाटव को 79347 मत प्राप्त हुए थे। ऐसे में बीजेपी के रमेश खींची 409 मतों से विजयी रहे थे। यह अलवर जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतों की हार थी।