14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : पहले पति को मारा, फिर लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

प्रेमी ने उसके पति का गला उसकी आंखों के सामने घोंटा। पति जब छटपटाया तो उसने पैरों को कसकर पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification
bharatpur_1.jpg

भरतपुर। प्रेमी ने उसके पति का गला उसकी आंखों के सामने घोंटा। पति जब छटपटाया तो उसने पैरों को कसकर पकड़ लिया। पति की सांसें थमने के बाद उसे बोरे में बंद कराया और प्रेमी की मदद से उसे नहर में फिंकवा दिया। अपने हाथों से पति की जान लेने वाली पत्नी करवा चौथ पर व्रत रखकर उसकी लंबी उम्र की कामना भी करती रही। घर वालों को शक नहीं हो इसके लिए वह सुहागिन बनने का चोला ओढ़े रही। पति की मौत के बाद प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ी गई तो उसकी करतूत का खुलासा हुआ।

छह माह तक बोरे में नहर में बंद रहे शव की हड्डियों के कुछ अवशेष ही पुलिस को मिल सके हैं, जिनका पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। हड्डियों के करीब 17 टुकड़े पुलिस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि 29 मई को नौंह गांव निवासी हरिप्रसाद शर्मा का बेटा पवन अचानक घर से गायब हो गया। इसकी पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पिता बेटे की हत्या से अनजान थे।

यह भी पढ़ें : पति की हत्या कर पांच महीने तक प्रेमी संग मनाती रही रंगरेलियां, अचानक ऐसे खुला राज

मृतक की पत्नी भी उन्हें यह विश्वास दिलाने में कामयाब हो गई कि वह अचानक घर से निकल गए हैं, लेकिन पवन की पत्नी रीमा आपत्तिजनक स्थिति में गांव के ही भोला उर्फ भागेन्द्र के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई तो पवन की हत्या का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने सोमवार को नौंह गांव में नहर के पास पवन के कपड़े, कपड़े, प्लास्टिक की रस्सी एवं शॉल में बांधा गया पत्थर बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें : ससुर ने बहू को रात डेढ़ बजे प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, इसके बाद सामने आया चौंकाने वाला मामला

पुलिस ने पवन की हत्या के आरोप में भागेन्द्र उर्फ भोला (27) पुत्र दिनेशचंद निवासी नौंह एवं मृतक की पत्नी रीमा (23) निवासी नौंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल रहे भोला के दोस्त दीप को भी पुलिस ने सोमवार देर शाम दिल्ली से दबोच लिया। रीमा अपने पीहर कानपुर चली गई थी, जिसे पुलिस ने जांच के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।