10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur Rape Case: गुटखा मंगाने के बहाने मासूम बच्ची को बुलाया घर, फिर पड़ोसी ने किया बलात्कार

Bharatpur Rape Case: भरतपुर जिले के एक थाना इलाके में विमंदित नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को गुटखा मंगाने के बहाने घर बुलाया। जहां बलात्कार करते आरोपी की पत्नी ने उसे पकड़ा और शोरगुल कर पड़ोसियों को बुलाया।

2 min read
Google source verification
rajasthan crime news

Bharatpur Rape Case: भरतपुर जिले के एक थाना इलाके में विमंदित नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को गुटखा मंगाने के बहाने घर बुलाया। जहां बलात्कार करते आरोपी की पत्नी ने उसे पकड़ा और शोरगुल कर पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना सात दिसंबर की है। 12 साल की नाबालिग घर के बाहर अपनी दोस्त के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति राकेश (38) ने बच्ची को गुटखा मंगवाने के बहाने बुलाया और बच्ची को दुकान पर भेज दिया। बच्ची गुटखा लेकर राकेश के घर पहुंची। राकेश उसे घर के अंदर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के दौरान राकेश की पत्नी भी घर में मौजूद थी। जब राकेश की पत्नी ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह राकेश के कमरे गई। जहां राकेश बच्ची से बलात्कार कर रहा था। इतने में राकेश की पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग राकेश के घर में आ गए। इसके बाद बच्ची को उसके घर भेजा।

यह भी पढ़ें : 90 साल की मां की सेवा करने की जगह बेटे ने दी दर्दनाक मौत, वजह शर्मिंदा करने वाली

मामले को दबाने की कोशिश
बच्ची के पिता जब मजदूरी कर घर वापस आए तो आसपास के लोगों ने बच्ची के पिता को घटना के बारे में बताया। बच्ची के पिता ने बदनामी की वजह से मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची। मामले के बारे में पुलिस ने पता किया। पुलिस ने तभी आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: ममता की जगह प्रेमी को चुना, अपने से आधी उम्र के प्रेमी के लिए मां ने आठ साल के बेटे को दी मौत