तिवाड़ी ने सरकार द्वारा लागू किए गए काले कानून की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि इसके तहत किसी भी पटवारी, गिरदावर, सरकारी अधिकारी और मंत्री आदि की कोई शिकायत नहीं कर सकता। यह सरकार की भ्रष्टाचार को बढावा देने वाली नीति है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर समाज को लड़ाने का काम हो रहा है। विधायक ने कहा कि शिक्षामंत्री पद पर रहते उन्होंने करीब एक लाख बेरोजगारों के सरकारी रोजगार दिया था। लेकिन आज हर नियुक्ति पर रोक लग जाती है। ऐसा क्यो?