
भरतपुर। शहर के सर्राफा गली निवासी युवक के साथ सात फेरे लेकर रफू चक्कर हुई दुल्हन के खिलाफ अब युवक ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले युवक कोतवाली एवं अटलबंध के बीच उलझकर रह गया था। युवक का कहना है कि उसे रात्रि करीब 1 बजे नींद आ गई और वह 2 बजे जागा तो कमरे से दुल्हन गायब थी।
सर्राफा गली निवासी राहुल शर्मा उर्फ सोनू पुत्र अनंतप्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट में कहा है कि करीब सात माह पहले राकेश नाम का व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और खुद को नगला बरताई का बताते हुए मेरी शादी की बात करने लगा। वह मुझे लडक़ी दिखाने इंदौर ले गया। यहां राकेश और उसके साले इंदौर निवासी भूपेन्द्र ने दस-दस हजार रुपए लिए।
लडक़ी पसंद नहीं आने पर करीब 12 दिन पहले राकेश व राकेश के साथी पटवारी ने मुझे रेलवे स्टेशन बुलाया और मुझे फिर इंदौर लडक़ी दिखाने ले गए। यहां काजल जोशी नाम की लडक़ी मुझे पसंद आ गई। यहां मुझसे एक लाख शादी से पहले और एक लाख शादी के वक्त देने की बात हुई। इसके बाद 24 मई को सुबह करीब 3 बजे राकेश के साथ लडक़ी काजल जोशी, लडक़ी मौंसी व एक अन्य महिला व पुरुष आए। प्रार्थी ने इन लोगों ने अग्रवाल धर्मशाला में ठहरा दिया।
रात्रि करीब 10 बजे पटवारी आया। तब राकेश व पटवारी ने एक लाख रुपए की मांग करते हुए फेरे पड़वाने को कहा। काजल जोशी के साथ मेरे फेरे पड़वाए। शादी के बाद सभी लोग घर आ गए।
अन्य लोग किराये का खर्चा लेकर चले गए। यहां से दुल्हन रात्रि को छत की रेलिंग के जरिए साड़ी के सहारे उतरकर भाग गई। रिपोर्ट में पीड़ित ने यह भी कहा है कि राकेश नगला बरताई का नहीं होकर गांव भिरीगंज का है।
काटता रहा चक्कर, दखल के बाद एफआईआर
दुल्हन के भाग जाने के बाद पीड़ित एफआईआर कराने कोतवाली एवं अटलबंध थाने गया, लेकिन यहां से थाना क्षेत्र दूसरा बताकर उसे टरकाते रहे। शुक्रवार को पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अधिकारी से फरियाद लगाई। इसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज हो सका।
पीड़ित की रिपोर्ट पर दो नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
दिनेश सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली
Published on:
27 May 2023 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
