1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महासंघ की बैठक, कमेटी गठन को बताया धोखा

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने 7वें वेतन आयोग के संबंध में कमेटी गठन को कर्मचारियों के साथ धोखा बताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajesh Kumar Khandelwal

•

Updated: 17 Mar 2017, 9:31 PM IST

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने 7वें वेतन आयोग के संबंध में कमेटी गठन को कर्मचारियों के साथ धोखा बताया है।

महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके गुप्ता शुक्रवार को जिले के सभी विभागों के कर्मचारी नेताओं की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जुलाई, 16 में 1 जनवरी, 16 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी, लेकिन राज्य सरकार ने मामले को लम्बा खींचने के लिए कमेटी का गठन किया है।

अध्यक्षता करते हुए राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी ने कहा कि पहले कभी कमेटी नहीं बनी, लेकिन इस पर कमेटी गठन समझ से परे है।

महासंघ के जिलाध्यक्ष केदारनाथ शर्मा एवं महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 7 अप्रेल को भरतपुर जिले से कर्मचारी रामनिवास जयपुर एकत्रित होंगे, जहां से रैली के रूप में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचेंगे।

बैठक में मान सिंह सिनसिनवार, ओमप्रकाश जांगिड, जितेन्द्र फौजदार, गोविन्द शुक्ला, प्रहलाद सैनी, धनेश चंद शर्मा, हरभान सिंह, अरविन्द शर्मा, हेमराज सिनसिनवार, कीर्ति जोशी, सुशील प्रधान, बलराम शर्मा, राजेन्द्र कुन्तल, भानुप्रिया, पूरन सिंह अवार, अशोक काका, प्रेम सिंह अजमेरी आजाद, पवन शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।