28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग से दौड़ी दहशत, गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर भी आरोप

फायरिंग से दौड़ी दहशत, गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर भी आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

anandi lal

•

Updated: 23 Aug 2019, 6:35 PM IST

Bharatpur News

Bharatpur News

भरतपुर। जयपुर-आगरा मार्ग स्थित सारस चौराहे पर युवक पर गोली चलाने से इलाके में दहशत दौड़ पड़ी। Bharatpur पिस्टल से निकली गोली की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला विवाद से शुरू हुआ जो युवक की जान लेकर थमा। दरअसल, कुछ युवकों की बीच उपजे झगड़े के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथी युवक ने मामले की पुलिस को सूचना दी।

Read More:पुलिस महकमे में भारी उलटफेर 68 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले

युवक को गोली के बाद छा गया सन्नाटा फिर लगी भीड़

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने कार व बाइक सवार हमलावरों का पीछा कर तीनों को दबोचा लिया। जबकि दो अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। आरोपियों में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भी शामिल है।

Read More:देसूरी की नाल में एसिड से भरे टैंकर पलटने से तीन बच्चे- दो महिलाओं सहित 9 की Death

आरोपितों से पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या कर मौके से दो आरोपी फरार हो गए। आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह की कार को मौके से पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही एक बाइक भी घटनास्थल से बरामद की गई है। पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, योगेश निवासी सोगर और आकाश गुर्जर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि दो साथी वीरू व सोनू निवासी नगला गोपाल की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि आखिर किस बात को लेकर गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Read More:राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Read More:पुलिस ने बकरी चोर बोला तो गुस्से में आया कुख्यात, बताए अपने कारनामे, जानकार रह गए सब दंग

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग