
ग्रामीणों ने बिजली घर पर चार घंटे किया तक किया प्रदर्शन
रूपवास, खानुआ इलाके के गांवों में 6 घन्टे दिन में बिजली देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा व प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सरपंच शैली कुशवाह, बदनसिंह कुशवाह, अहमद हुसैन, विजयसिंह डीलर आदि ने बताया कि खानुआ इलाके के गांवों में सर्दी के मौसम को ध्यान में रखकर विभाग किसानों को दिन में 6 घन्टे बिजली दे।
भरतपुर की ताजा खबरें: bharatpur latest news
क्योंकि रात को मुश्किल से 3 घन्टे बिजली आ रही है। जिससे किसान बेहद परेशान हैं। जबकि तेज सर्दी को देखते हुए किसानों को दिन में बिजली दी जाए। इसको लेकर किसान बिजलीघर पर आ गए तथा हंगामा कर नारेबाजी करते हुए करीब 4 घन्टे तक धरना प्रदर्शन किया। इस पर एईएन मनीष गुप्ता ने किसानों से समझाइश की। लेकिन किसान नहीं माने।
इस पर विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाने से उपनिरीक्षक ब्रजेंद्र शर्मा, घाटोली चौकी इंचार्ज सियाराम धाकड़, एचसी जुगलसिंह मय जाब्ता होमगार्ड व आरएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। जहा ग्रामीणों से समझाइश कर विभागीय अधिकारियों से भी बात की। इसके बाद ग्रामीण व किसान एसई व एक्सईएन को बुलाने की मांग करने लग गए।
इसके बाद मौके पर बसपा नेता मदनमोहन भंडारी पहुंचे तथा किसानों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। जिस पर किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर जल्द ही दिन में बिजली देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह, हेमराज, कुंवर सिंह, हरीसिंह, गुड्डू, नरेंद्र सिंह, नाहरसिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
Updated on:
09 Jan 2024 02:53 pm
Published on:
02 Jan 2024 11:29 pm
