15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या से पहले गैंगस्टर कुलदीप जघीना ने पत्नी को किया था फोन, बताई थी ये बात

राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर 12 जुलाई को आमोली टोल प्लाजा पर बदमाशों ने गैंगस्टर Kuldeep Jaghina की हत्या कर दी । जयपुर जेल से चलने से पहले गैंगस्टर कुलदीप जघीना की पत्नी से बात हुई थी।

2 min read
Google source verification
kuldeep_jaghina_2.jpg

Kuldeep Jhagina

राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर 12 जुलाई को आमोली टोल प्लाजा पर बदमाशों ने गैंगस्टर Kuldeep Jaghina की हत्या कर दी । पुलिस जयपुर से कुलदीप और विजयपाल को पेशी के लिए राजस्थान रोडवेज की बस से भरतपुर ला रही थी। आरोपियों को अलग-अलग सीटों पर दो-दो जवानों के बीच बैठा रखा था। कमालपुरा के पास भुसावर पुलिस की गाड़ी पीछे-पीछे बस को एस्कॉर्ट करती हुई आ रही थी। हलैना थाना सीमा से हलैना थाने की गाड़ी पीछे एस्कॉर्ट करते हुए आ रही थी।

सुबह करीब 11.55 बजे जैसे ही रोडवेज बस टोल प्लाजा में घुसी बस के रुकते ही 8-10 बदमाश बस के अन्दर घुस गए और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद जाब्ता और आरोपियों के ऊपर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। कुछ बदमाश बस के बाहर से फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान कुलदीप व विजयपाल के गोलियां लग गई थी।

रोडवेज बस में बैठी हुई सवारियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद फायरिंग करते हुए बदमाश बस से बाहर निकल गए। रिपोर्ट में कहा है कि हम सभी बस में घायल आरोपियों को बाहर निकालने में व्यस्त हो गए। बदमाश गाड़ी व मोटरसाइकिल से भरतपुर की ओर भाग गए।

...तब कोर्ट परिसर में मिर्च झोंककर भागे थे तीन कैदी
गैंगस्टर कुलदीप जघीना को पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या करने का मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी भरतपुर में अपराधी भागने के लिए मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते रहे हैं। पांच जनवरी 2014 को कोर्ट परिसर स्थित बैरक से निकालते समय चालानी गार्ड की आंखों में मिर्च झोंककर तीन कैदी भाग गए थे।

यह भी पढ़ें : 24 घंटे पहले लिखी खून से सनी स्क्रिप्ट, हत्या के आरोपियों ने गांव में मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

जेल से चलने से पहले हुई थी पत्नी से बातचीत
सूत्रों का कहना है कि जयपुर जेल से चलने से पहले गैंगस्टर कुलदीप जघीना की पत्नी से बात हुई थी। कुलदीप ने पत्नी को बताया था कि वह इस बार पेशी पर आएगा। बता दें कि पेशी पर आने पर कुलदीप से परिजन मुलाकात कर लेते थे। कुलदीप की पत्नी अपने पति से मिलने आने के लिए कोर्ट आने की तैयारी कर रही थी। इससे पहले ही उसे पति कुलदीप की हत्या होने की जानकारी मिल गई।