7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: दिल्ली व गोवर्धन के लिए 2 नई रोडवेज बसें चलेंगी, ये रहेगा टाइम

Good News: यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली व गोवर्धन के लिए दो नई रोडवेज बसें सोमवार से शुरू हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_roadways.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Good News: यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली व गोवर्धन के लिए दो नई रोडवेज बसें सोमवार से शुरू हो गईं। दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे शुरू और डीग, कुम्हेर व जुरहरा होती हुई मथुरा के लिए शाम को 7 बजे से शुरू होगी, जो डीग में रात्रि को रुकने के बाद अगले दिन सुबह पौने सात बजे चलेगी।


लोहागढ़ आगार के कार्यवाहक मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह के अनुसार यात्रियों की मांग को देखते हुए भरतपुर से दो नई बसें चलाई जाएंगी। पहली बस भरतपुर से दिल्ली वाया गुरुग्राम चलेगी, जो रोजाना सुबह 5 बजे भरतपुर से चलेगी। कामा में 7 बजे, जुरहरा से 7.30 बजे, नुहूं में 9.30 बजे, गुरुग्राम 10.30 बजे और दिल्ली 11 बजे पहुंचेगी, जो दोपहर 12 बजे दिल्ली से भरतपुर के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें : मोदी-शाह का विमान दिल्ली पहुंचा, इसके बाद पुलिस ने ली राहत की सांस

इसी प्रकार भरतपुर से डीग वाया कुम्हेर, जुरहरा शुरू होगी, जो सोमवार शाम को 7 बजे भरतपुर से चलेगी और डीग में नाइट करेगी। डीग से अगले दिन सुबह पौने सात बजे रवाना होगी, जो 8 बजे जुरहरा व 11 बजे मथुरा पहुंची। इसके बाद दोपहर 12 बजे मथुरा से चलेगी जो दोपहर तीन बजे भरतपुर पहुंचेगी।