6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO…बजरी माफिया का ऐसा खौफ…थाने के सामने से निकल रही अवैध बजरी

-धौलपुर से भरतपुर जिले में आ रही चंबल की बजरी, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

Google source verification

भरतपुर/रूपवास. कस्बे के जगनेर रोड, घाटौली चौकी के सामने से होकर धौलपुर से अवैध चंबल खनन माफिया चंबल नदी से अवैध चंबल बजरी का परिवहन हो रहा है। चंबल माफिया रात के अंधेरे और सुबह जल्दी एक साथ 20 से 25 ट्रेक्टर ट्रॉलियों को एक साथ लेकर कस्बे के बीचों बीच होकर तेज रफ्तार में निकलते है और भरतपुर के रास्ते में पडऩे वाले आसपास के इलाकों में बजरी सप्लाई करते है। वहीं दूसरी तरफ भरतपुर पुलिस अवैध चंबल बजरी माफियाओं पर रोक लगाने के दावे कर रही है, जबकि हकीकत कुछ और ही है।

नेशनल हाइवे संख्या 123 पर स्थित घाटौली से होकर रूपवास,गहनोली होकर अवैध चंबल बजरी माफिया बेखोफ तरीके से चंबल बजरी का अवैध रूप से परिवहन कर रहे। रात्रि का लाभ उठाकर जमकर बजरी माफिया चंबल बजरी लेकर जा रहे हैं। बजरी माफियाओं को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी कस्बे में तैनात नहीं हैं। कस्बे के बीचों बीच जगनेर रोड पर पीडब्लूडी कार्यालय के सामने से अवैध चंबल माफिया चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्रालियों को भरतपुर की तरफ लेकर जाते है। स्थानीय लोगों के अनुसार चंबल माफिया ट्रैक्टर ट्रालियों को इतनी तेज गति में लेकर आते है कि जब चंबल माफियाओं के ट्रैक्टर ट्रॉली कस्बे में प्रवेश करते है तो उनकी आवाज कस्बे में घुसने से 100 या 200 मीटर पहले ही आना शुरू हो जाती है। इसके चलते रास्ते से गुजर रहे वाहन और आम लोग आवाज सुनकर रोड पर एक तरफ होकर मात्र दर्शनार्थी ही बनकर रह जाते है। चंबल माफिया रोजाना थाने से महज दो सौ मीटर दूरी से होकर चंबल बजरी माफिया अवैध चंबल बजरी लेकर सनसनाते हुए जाते हैं। कस्बे वासियों का कहना है कि रूपवास उपखंड कार्यालय होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस हाथ पर हाथ रखे मूक दर्शक बने हुए है और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8oe9wa