
Bharatpur Weather News: नौतपा के कारण सड़कें तप रही हैं। पूरे राजस्थान में लोग घरों से बाहर निकलने की हिमत नहीं जुटा पा रहे हैं। भरतपुर जिले में अधिकतम तापमान 45.5 एवं न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही हीटवेव और तीव्र हो सकती है। हालांकि जून माह के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य रहने की संभावना जाहिर की गई है। सुबह से ही तेज गर्मी के कारण लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। दोपहर को घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
इसी बीच मौसम विभाग ने भरतपुर जिले में तेज गर्मी के बीच राहत की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष 30 जून के आस-पास मानसून के आने की सभांवना है। हालांकि मानसून के केरल पहुंचने के बाद उसकी गति के अनुसार ही मानसून आने की सटीक तारीख का अनुमान लग सकेगा। इसी के साथ बारिश का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी।
Updated on:
24 Oct 2024 09:47 am
Published on:
26 May 2024 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
