
सड़कों का शिलान्यास करते राज्यमंत्री बेढ़म। फोटो- पत्रिका
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को भरतपुर की नगर विधानसभा को एक साथ 17 सड़कों का तोहफा देते हुए 708.30 लाख रुपए की लागत से 29.18 किलोमीटर लंबी सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। राज्यमंत्री के स्वागत में कई गांवों में ढोल-नगाड़ों से स्वागत और फूलों की वर्षा की गई।
सड़कें खराब होने के कारण बरसों से लोग परेशान थे। स्कूल, अस्पताल, बाजार कहीं भी पहुंचना मुश्किल था। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने धरातल पर काम किया है, केवल घोषणा नहीं की है।
एसएच-14 से ताजीपुर (.89 किमी) 16.91 लाख रुपए, सैमली-गहनकर (2.50 किमी) – 52.48 लाख, बूचाका लिंक (.50 किमी) -9.50 लाख, मोराका सम्पर्क मार्ग (1.0 किमी) -19 लाख, चिरावल गुर्जर संपर्क सड़क (1.0 किमी)-19 लाख, गंगावक सम्पर्क मार्ग (3.0 किमी) -57 लाख, पूंछरी मार्ग (1.5 किमी) -28.50 लाख रुपए।
सैमली–अलवर बॉर्डर (1.60 किमी) - 64.60 लाख, लोधाहेड़ी–गहनकर (2.0 किमी) -76 लाख, सिरथला– बरखेड़ा (1.5 किमी) -57 लाख, भूतका-आरसी (2.5 किमी) -95 लाख रुपए।
रानौता–अलवर बॉर्डर (1.15 किमी) -24.61 लाख, बरखेड़ा फौजदार (1.0 किमी)-21.40 लाख, बरखेड़ा फौजदार सम्पर्क मार्ग (4.5 किमी)-96.30 लाख रुपए।
रानौता-भवनपुरा (3.0 किमी)- 45 लाख, एसएच-14 से चकचेलुआ (1.4 किमी)-21 लाख, गंगावक सीसी कार्य (.14 किमी) -5 लाख रुपए।
यह वीडियो भी देखें
राज्यमंत्री बेढ़म ने जानकारी दी कि जल्द ही क्षेत्र को 18 और नई सड़कों का उपहार मिलेगा। जिनकी लंबाई 80.83 किलोमीटर और लागत 9912.28 लाख रुपए होगी। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक सड़क पहुंचे, ताकि कोई नागरिक मूलभूत सुविधा से वंचित ना रहे। हमने योजनाओं को फाइलों में नहीं, ज़मीन पर उतारा है। सड़कों के माध्यम से अब हर क्षेत्र तक विकास पहुंचेगा। यातायात ही नहीं, गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
Updated on:
24 Jul 2025, 10:01 PM IST
Published on:
24 Jul 2025, 8:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.