6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : ‘तू पति बन जा, मैं तेरी पत्नी बन जाऊंगी’, छात्रा को दिल्ली ले गई मामी, जेंडर बदलवाने का कराया ऑपरेशन

Rajasthan : भरतपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा से जुड़ा सनसनीखेज मामला आया है। रिश्ते में मामी लगने वाली महिला, छात्रा को लेकर दिल्ली पहुंची और उसका जेंडर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू की।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Bharatpur Aunt took minor student Delhi operation to change her gender

Bharatpur Crime : फोटो- AI

Rajasthan : भरतपुर शहर में रहकर आयुर्वेद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा से जुड़ा ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और चिकित्सा जगत तक को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। आरोप है कि रिश्ते में मामी लगने वाली एक महिला, छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर दिल्ली पहुंची और उसका जेंडर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी। इतना ही नहीं, एक निजी अस्पताल में छात्रा के दोनों स्तन तक निकलवा दिए गए। गुरुवार को जब छात्रा बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंची तो पूरे घटनाक्रम की परतें खुलती चली गई। 4 जून को छात्रा बरामद कर ली गई। समिति के सदस्यों ने छात्रा के शरीर पर ऑपरेशन के घाव भी देखे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

जेंडर परिवर्तन के लिए किया तैयार

जानकारी के अनुसार छात्रा भरतपुर शहर के एक निजी संस्थान में आयुर्वेद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और किराये के कमरे में रहती थी। आरोप है कि 18 से 27 अप्रैल तक उसके कमरे पर रहने वाली तथाकथित मामी ने उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने छात्रा से कहा 'तू पति बन जा, मैं तेरी पत्नी बन जाऊंगी' और उसे जेंडर परिवर्तन के लिए तैयार किया।

मंगलसूत्र-अंगूठी बेचकर ऑपरेशन के लिए जुटाए 1.32 लाख रुपए

बताया गया है कि 27 अप्रैल को महिला छात्रा को दिल्ली ले गई। दिल्ली में परिचितों के यहां रुकने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि वहां महिला की परिचित एक नर्स के माध्यम से डॉक्टर से संपर्क कराया गया और छात्रा का ऑपरेशन कर उसके दोनों स्तन निकाल दिए गए। इसके लिए महिला ने अपना मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी बेचकर करीब 1.32 लाख रुपए जुटाए तथा अस्पताल में 1.10 लाख रुपए जमा कराए।

छात्रा के पिता ने थाने में दर्ज कराया गुमशुदगी

इधर छात्रा के पिता ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। आरोप है कि पुलिस के अस्पताल पहुंचने की भनक लगते ही अस्पताल प्रबंधन ने दोनों को पिछले गेट से बाहर निकाल दिया और सीसीटीवी रिकॉर्ड भी डिलीट कर दिए। इसके बाद दोनों दिल्ली से मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा होते हुए वृंदावन पहुंचीं, जहां कई दिनों तक होटल और आश्रमों में रहीं।

'सर्जरी होना अत्यंत गंभीर मामला'

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजाराम भूतौली ने बताया कि छात्रा नाबालिग है और परिजनों की सहमति के बिना इस प्रकार की सर्जरी होना अत्यंत गंभीर मामला है। समिति ने छात्रा की काउंसलिंग, मेडिकल जांच और उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित डॉक्टर की भूमिका की जांच कर गिरफ्तारी तथा पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों की भी हो रही जांच

समिति के अनुसार पूछताछ में यह भी सामने आया है कि महिला ने छात्रा के बाल कटवाकर उसे लड़के जैसा दिखाने का प्रयास किया। छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।