6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान : यहां अचानक हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर होने की आशंका!

Firing Between Bharatpur Police and Gangster : भरतपुर जिले के खोह इलाके में सोमवार को बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जबाव दिया। इस दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification

भरतपुर। राजस्थान में बदमाश बेखौफ घूम कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब नौबत यहां तक आ गई है कि इनको पुलिस का भी डर खत्म हो गया है। प्रदेश के भरतपुर जिले के खोह इलाके में सोमवार को बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जबाव दिया।

पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिली है कि घायल युवक अमित (28) पुत्र जल सिंह जाट है। घायल युवक नारायणा कटता थाना डीग निवासी है। उसे जिला अस्पताल रैफर किया है।

वहीं, एएसपी महेश मीणा के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है। एएसपी महेश मीणा ने बताया कि खोह थाना क्षेत्र के गांव बेडम के आसपास खेतों में मुठभेड़ चल रही है। तीन बदमाश और कई थानों की पुलिस में मुठभेड़ जारी है। वहीं, बदमाशों में 15 हज़ार के इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर के होने की आशंका है। पुलिस कई दिन से इनका पीछा कर रही है।

बदमाश सुरेश गुर्जर दो दिन पहले नगर थाने के गांव आरसी से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। डीग एएसपी महेश मीना ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी, मुठभेड़ के बाद बाइक छोड़ कर खेतों में भाग गए, कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

सुबह भी हो चुकी है फायरिंग की घटना
वहीं, भरतपुर के थाना मथुरा गेट अंतर्गत रीको रोड स्थित 39 नम्बर फाटक के पास श्यामनगर कॉलोनी में सोमवार सुबह भी कुछ बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई और उसके पुत्र के साथ युवक मारपीट कर बाइकों से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि बाइकों पर करीब दो दर्जन से अधिक युवक आए थे और हमला कर भाग निकले। घायल महिला को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पुत्र ने फायरिंग करने वाले दो युवकों की पहचान की है। उधर, अस्पताल पहुंची पुलिस ने राहुल व उसकी घायल मां से जानकारी ली है। आरोपियों की तलाश जारी है।