भरतपुर से टिकट की दौड़ में बहुतेरे नाम शामिल थे, लेकिन रामस्वरूप कोली के पुराने रसूख उनके काम आए। पूर्व दिग्गज नेताओं ने रामस्वरूप के नाम की वकालत की। टिकट चाहने वालों में मुख्य रूप से शिवानी दायमा, नरेश जाटव, रूप सिंह कैन, दुर्गेश बूटोलिया समेत अन्य नाम शामिल थे, लेकिन कोली सबको पीछे छोडकऱ बाजी मार गए।