
जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भरतपुर में भी निकलती है बांकेबिहारी जी की रथयात्रा... जानने के लिए देखें वीडियो
भरतपुर. विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के पुरी में निकाली जाने वाली जगन्नाथ रथयात्रा की तर्ज पर भरतपुर में भी कई सालों से बांकेबिहारी जी की रथयात्रा निकाली जा रही है। इस दिन भगवान राधारानी के साथ रथ में बैठकर शहर में भ्रमण को निकलते हैं। पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा के अनुसार रथयात्रा में भ्रमण पर निकलने वाली बांकेबिहारी जी की ये प्रतिमाएं शहर की पुरानी गुड की मंडी स्थित प्राचीन बांके बिहारी मंदिर से लाई जाती हैं।
मंगलवार को भी भरतपुर के आराध्य देव बांकेबिहारी जी रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण को निकले। इस दौरान इनके रथ को पुरी के रथ की तरह रस्सों से खींचा गया। रथयात्रा में भरतपुर के हजारों श्रद्धालुओं को भगवान के रथ खींचने का सौभाग्य मिला। बांकेबिहारी रथयात्रा सुबह 10 बजे बांकेबिहारी मंदिर से शुरू हुई, जो केतन गेट से चर्च और मथुरा गेट होते हुए लक्ष्मण मंदिर पहुंची। यहां से यह रथयात्रा कोतवाली के सामने से पाईबाग गोवर्धन गेट होते हुए नई मंडी चैंबर भवन में पहुंची। इस दौरान जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान करीब 2 बजे रथयात्रा नई मंडी भवन पहुंची। यहां भगवान बांके-बिहारी ने विश्राम किया। इस दौरान यहां भोग लगाने के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। भगवान के यहां विश्राम करने के बाद रथयात्रा शाम को 5 बजे पुन: बांकेबिहारी मंदिर के लिए आई।
Published on:
20 Jun 2023 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
