
महिला निरीक्षक का अनोखा अंदाज... ये लो गुलाब, आप सुरक्षित तो परिवार सुरक्षित
डीग. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने जिले में रविवार को एक अनोखी पहल की। यहां लोगों का चालान काटने के बजाय उन्हें गुलाब का फूल देकर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। परिवहन अधिकारियों से फूल पाकर वाहन चालकों ने विभाग की इस मुहिम की सराहना की है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत रविवार को जिले की सड़कों पर परिवहन निरीक्षक नीतू शर्मा ने सड़क पर नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की सलाह के साथ बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों एवं अन्य वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। परिवहन निरीक्षक नीतू शर्मा ने वाहन चालकों से कहा कि नियमों का पालन करें। यह आपके लिए ही बहुत जरूरी है।
उन्होंने रोड पर चलने वाले बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगे वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर तिलक वाहन की गति सीमित रखने, सडक़ के संकेत ध्यान में रखकर वाहन चलाने, वाहन को अपनी लाइन में चलाने, समय-समय पर वहां का प्रदूषण चेक करना, रात्रि के समय इंडिकेटर देने। चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे में थकान एवं नींद आने पर वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियम बताते हुए उनका पालन कर सावधानी से वाहन चलाते हुए दुर्घटना से बचाव के लिए प्रेरित किया।
अभी फूल देकर आग्रह, फिर कार्रवाई -
अभियान के दौरान परिवहन निरीक्षक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवाओं एवं युवतियों को गुलाब का फूल भेंट कर उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। परिवहन निरीक्षक नीतू शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह तक सभी लोगों से यातायात नियम के पालन का आग्रह किया जाएगा। जिसके बाद यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले बाइक चालक एवं वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों के साथ परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए अमूल्य -
वाहन चालकों से कहा है कि आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए अमूल्य है। वाहन चालकों को गुलाब देकर हेलमेट या सीटबेल्ट पहनने, ट्रेफिट लाइट का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, क्षमता से अधिक सवारी न ढोने और बिना लाइसेंस के वाहन का संचालन न करने के लिए प्रेरित किया है।
-नीतू शर्मा, परिवहन निरीक्षक डीग
Published on:
14 Jan 2024 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
