22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत

कस्बे में गोवर्धन रोड स्थित श्मशान मोड पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो जनों की मौत हो गई। मृतक चचेरे भाई थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
two Cousin brother died in road accident in bharatpur

डीग (भरतपुर)। कस्बे में गोवर्धन रोड स्थित श्मशान मोड पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो जनों की मौत हो गई। मृतक चचेरे भाई थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, अज्ञात वाहन की जानकारी नहीं हो पाई। मृतक यूपी के मथुरा स्थित एक टाउनशिप से वापस गांव लौट रहे थे।

एएसआई भवानी सिंह के अनुसार मृतक प्रेम सिंह (19) पुत्र सुगड़ सिंह बघेल एवं धर्म सिंह (35) पुत्र यादराम बघेल निवासी गांव नगला खोह थाना खोह निवासी हैं। दोनों आपस मं चचेरे भाई थे। मृतकों के चचेरे भाई भूरी सिंह ने बताया कि धर्म सिंह के साले की पत्नी का देहांत होने से वह अपने चचेरे भाई प्रेम सिंह के साथ नगला खोह से स्कूटी पर अपनी ससुराल टाउनशिप मथुरा उत्तरप्रदेश गया हुआ था।

यह भी पढ़ेंः Video: दो युवकों पर पैंथर ने हमला कर किया जख्मी, 9 घंटे की दहशत के बाद पकड़ा गया

शनिवार शाम जब गए स्कूटी से टाउनशिप से मथुरा से अपने गांव नगला खोह लौट रहे थे। शाम करीब सवा 5 बजे गोवर्धन रोड पर कस्बे के गोवर्धन गेट स्थित श्मशान के सामने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार प्रेम सिंह और धर्म सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने डीग चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।