14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्जनों लोगों को बना डाला ठगी का शिकार, लालच देकर वारदात को देता था अंजाम

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Bharatpur

भरतपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलदं है कि उनमें कानून तक का खौफ नहीं है। शहर में ठगी जैसी वारदातों को अंजाम देना काफी आसान बना हुआ है। पुलिस प्रशासन भी ठगों पर शिकंजा कसने में उदासिन बना हुआ है। इसके चलते आरोपी वारदातों को धड़ल्ले से अंजाम देने में लगे हैं। ऐसी ही वारदात करौली जिले के हिंडौन निवासी शातिर ठग ने कर डाली। आरोपी ने भरतपुर जिले में करीब 30 से भी अधिक लोगों के वाहनों को किराए पर लेकर बेच डाला।

किराये के लालच में फंसा लेता

आरोपी सबसे पहले वाहन मालिकों को किराये का लालच देकर उन्हें आसानी से फंसा लेता था। प्रत्येक महीने किराये की राशि चुकाने का वादा करता और बाद में वाहन को लेकर चंपत हो जाता था।मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़ितों ने प्रकरण संबंधित थाने में दर्ज कराया है लेकिन, मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसके बाद पीड़ितों ने आईजी मालिनी अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस की जांच जारी

जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी का मुकदमा सदर हिंडौन सिटी में दर्ज कराया गया। इस मामले की जांच एएसआई हरीसिंह के पास है। प्रकरण में गिरफ्तारी तो दूर की बात बनी है। यहां तक कि अभी जांच भी पूरी नहीं हो सकी है। मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी कई लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है।


पहले भी दे चुका ऐसी घटनाओं को अंजाम

आरोपी ने पहले भी भुसावर व हलैना नगर समेत कई इलाकों में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है। कई लोग आरोपी के ठगी का शिकार हो चुके हैं। आरोपी को पहले भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, आरोपी ने भरतपुर जिले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। करौली के हिंडौनसिटी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है।