12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो मुर्गों के शवों को लेकर थाने पहुंची महिला, बोली-पड़ोसन ने दिया जहर, हत्या की करो FIR

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो मुर्गों के शव को एक महिला तसले में रखकर जब थाने पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने उससे परेशानी पूछी।

less than 1 minute read
Google source verification
woman accuses neighbor of killing cock in bharatpur

कामां (भरतपुर)। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो मुर्गों के शव को एक महिला तसले में रखकर जब थाने पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने उससे परेशानी पूछी। लेकिन जब महिला ने जो कहा उसे सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। महिला अपनी पड़ोसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाना चाहती थी। वो भी दो मुर्गों की हत्या को लेकर।

पुलिस कर्मियों ने महिला की बात सुनी और फिर उससे समझाइश की, लेकिन महिला नहीं मानी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को जांच का आश्वासन देकर वापस घर भेजा। पीड़ित महिला हंसिरा का आरोप है कि उसके दोनों मुर्गे जब भी बाहर जाते हैं तो खाने के लालच में पड़ोसी रस्तुना के घर में भी घुस जाते हैं। जिसको लेकर कई बार पड़ोसी रस्तुना से कहासुनी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : देश में पहचान बना चुका अलवर का प्याज, आवक शुरू, पहले दिन आए साढ़े तीन हजार कट्टे

कुछ दिन पूर्व मुर्गों के जाने पर रस्तुना ने उसके दोनों मुर्गों को मारने की भी धमकी दे चुकी है। सोमवार को फिर से उसके दोनों मुर्गे घर से निकलकर रस्तुना के घर चले गए। जिसके बाद रस्तुना ने दोनों मुर्गों को आटा में जहर मिलाकर दे दिया। दोनों मुर्गों ने आटा खाया और घर आ गए। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।