इस साल देश के कई प्याज उत्पादक राज्यों में अधिक बरसात से प्याज की फसल खराब होने से अलवर के प्याज पर बड़े आढ़तियों की नजर है। यहां एक पखवाड़े के भीतर पश्चिमी बंगाल, आसाम, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश के आढ़ती प्याज खरीदने अलवर में आ जाएंगे जो यहां 2 माह तक कैम्प करेंगे। इसके लिए उन्होंने अलवर की होटलों में कमरे बुक कराए हैं।