यहां इतनी पैदावार
पूरे देश में प्याज का उत्पादन औसतन 2.3 करोड़ टन प्रति वर्ष है। देश में सबसे अधिक प्याज का उत्पादन महाराष्ट्र में 36 प्रतिशत होता है। अन्य प्रमुख प्याज उत्पादन राज्यों में मध्यप्रदेश में 16 प्रतिशत, कर्नाटक में 13 प्रतिशत, बिहार में 6 प्रतिशत और राजस्थान में 5 प्रतिशत प्याज का उत्पादन होता है। राजस्थान में अलवर प्रमुख प्याज उत्पादक जिलों में शामिल है।