28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / प्रदेश में पॉलीटेक्निक की 10,013 सीटों में से प्रथम चरण में 3005 आवंटन, दुर्ग पाली की सभी सीटें अलॉट

प्रदेश में पॉलीटेक्निक की 10,013 सीटों में से प्रथम चरण में 3005 आवंटन, दुर्ग पाली की सभी सीटें अलॉट

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही पीपीटी की काउंसलिंग के प्रथम चरण की सीटों का आवंटन गुरुवार को हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 5 Jul 2018, 8:41 PM IST

Bhilai patrika

प्रदेश में पॉलीटेक्निक की 10,013 सीटों में से प्रथम चरण में 3005 आवंटन, दुर्ग पाली की सभी सीटें अलॉट

भिलाई. पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही पीपीटी की काउंसलिंग के प्रथम चरण की सीटों का आवंटन गुरुवार को हुआ। प्रदेश में पॉलीटेक्निक की १०,०१३ सीटें हैं। जिसमें से प्रथम चरण में ३००५ सीटें ही अलॉट हो पाईं। यह संख्या अनुसूचित क्षेत्र में संचालित पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्पेशल काउंसलिंग की ७१० सीटों को जोड़कर है। इस साल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। सिर्फ दुर्ग पॉलीटेक्निक कॉलेज की ही पूरी सीटें अलॉट हो पाई हैं। यही नहीं सरकारी कन्या पॉलीटेक्निक का भी हाल खराब है। इस साल निजी पॉलीटेक्निक में तो न्यूनतम अलॉटमेंट हुए हैं। कुछ कॉलेजों का तो खाता तक नहीं खुल पाया। दुर्ग के एक निजी पॉलीटेक्निक में १२८ सीटें है, लेकिन अलॉटमेंट सिर्फ एक सीट पर ही हुआ है।

बेरला पॉली की सभी सीटें अलॉट
बेरला पॉलीटेक्निक अभी अस्थाई कैम्पस में संचालित हो रहा है। दुर्ग पॉली इसका मेंटर संस्थान है। कक्षाएं भी यहीं लग रही हैं। बेरला पॉलीटेक्निक की ९६ सीटों में से पहले ही राउंड में सभी अलॉट हो गईं। इसी तरह बालोद पॉलीटेक्निक का ग्राफ भी बेहतर रहा है। छात्रों ने नए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों पर भरोसा जताया है। सबसे ज्यादा रुझान इस साल सिविल के लिए दिखाई दिया।

निजी में 85 फीसदी सीटें खाली
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों ने तो अपनी सीटें जुटा ली है, लेकिन निजी संस्थानों की हालत बेहद खराब है। इनकी करीब ८५ फीसदी सीटें खाली हैं। अलॉट का हाल ये हैं कि निजी कॉलेज की कोर ब्रांच में कहीं एक तो कहीं दो सीटें ही अलॉट हो पाईं है। इनकी कुछ ब्रांच में तो अलॉटमेंट का खाता भी नहीं खुल पाया है। निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों की सीटें दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग से भरने की उम्मीद है। इसके बाद इंस्टीट्यूट लेवल से भी दाखिले होंगे।

प्रथम चरण का आवंटन जारी
दुर्ग के काउंसलिंग प्रभारी प्रो. ममता अग्रवाल ने बताया कि पॉलीटेक्निक के प्रथम चरण का आवंटन जारी हो गया है। एमई इसके साथ ही अन्य कोर्स के लिए डीवीसी शुरू है।