आईआईटी से मिली जानकारी के अनुसार, आईआईटी अपने परमानेंट कैंपस में शिफ्ट हो गया है। नए कैंपस में छात्रों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है, इसलिए अब अगले चार-पांच साल तक लगातार सीटों की संख्या बढ़ेगी। इस साल पिछली सीट के आंकड़ों से लगभग 16 फीसदी की वृद्धि हुई है। ऐसे ही हर साल सीटों की संख्या में बढोतरी होगी। आईआईटी में अभी बीटेक, एमटेक, एमएससी, पीएचडी में लगभग 1100 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।