
देह व्यापार का खुलासा- ( फोटो सोर्स- पत्रिका)
Crime News: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम अहेरी में बीते कुछ दिनों से एक महिला द्वारा अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यह कार्रवाई अहेरी कल्याण कॉलेज के समीप एक किराए के मकान में की गई, जहां अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी।
रेड की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मकान के सामने इकट्ठा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाइश देकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा, हेमलता चेलक और धनेश्वरी सेन के रूप में हुई है। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से किराए के मकान में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त किया है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि नंदिनी पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Updated on:
09 Oct 2025 10:46 am
Published on:
22 May 2025 10:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
