18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवजी की बारात में बवाल… पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

Murder News: भिलाई के मोहन नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय नाबालिग नानू गोंड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात उस समय हुई, जब नानू शिवजी की बारात देखने गया था।

2 min read
Google source verification
शिवजी की बारात के दौरान विवाद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

शिवजी की बारात के दौरान विवाद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Murder News: भिलाई के मोहन नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय नाबालिग नानू गोंड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात उस समय हुई, जब नानू शिवजी की बारात देखने गया था। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया।

शांति नगर निवासी शिव कुमार गोंड़ (51) ने मोहन नगर थाना, दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोंड उर्फ नानू बारात में शामिल होने गया था। वहां पहले से चली आ रही रंजिश को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल नानू को तत्काल सिकोला अस्पताल, दुर्ग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि नानू का कुछ युवकों से पहले भी विवाद हो चुका था। इसी रंजिश ने हिंसक रूप लेकर एक किशोर की जान ले ली। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और धारदार हथियार से हमला करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना के बाद थाना परिसर में जुटी भीड़

वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोग मोहन नगर थाना पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू की।