15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई में बुलडोजर एक्शन, अवैध मदरसे को प्रशासन ने किया जमींदोज, अब गरीबों के लिए बनेंगे आवास

Bhilai Bulldozer Action: शहर के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत उल्हासनगर में अवैध कब्जा कर बनाया जा रहा मदरसा को पुलिस और निगम प्रशासन की टीम ने जमींदोज किया है। बता दें कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है..

2 min read
Google source verification
Bhilai Bulldozer action

भिलाई में अवैध मदरसे को प्रशासन ने किया जमींदोज ( Photo - Patrika )

Bhilai News: भिलाई नगर पालिका ने अवैध कब्जों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई स्मृति नगर चौकी अंतर्गत उल्हासनगर में की है। यहां अवैध कब्जा कर बनाया जा रहा मदरसा पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने जमींदोज किया है। सोमवार सुबह 4 बजे से नगर निगम और पुलिस प्रशासन मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और कब्जे वाले हिस्से पर बुडोजकर कार्रवाई की। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। इधर इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।

Bhilai Bulldozer Action: हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

जानकारी के अनुसार स्मृति नगर चौकी अंतर्गत उल्हासनगर में अवैध कब्जा कर मदरसा बनाया गया था। वहीं इसे हटाने के लिए ​भिलाई नगर पालिक निगम ने कई नोटिस जारी किया था, बावजूद जगह खाली नहीं की गई। जिसे बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई का आदेश जारी किया। जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम ने बुजडोजर कार्रवाई की।

अब गरीबों के लिए बनेंगे आवास

निगम प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, जिस भूखंड पर अवैध कब्जा किया गया था, वह भूमि मूल रूप से गरीबों के लिए किफायती आवास योजना के लिए आरक्षित है। कब्जेधारियों के चलते यह काम अटक गया था। ( Bhilai News ) अब बुलडोजर चलने के बाद काम में तेजी आएगी। वहीं आज कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के इतने इंतजाम किए गए थे कि कार्रवाई स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।

भिलाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

अवैध कब्जे के खिलाफ भिलाई नगर प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। बता दें कि जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश का इंजतार कर रहे थे। वहीं फैसला आने के बाद कार्रवाई हुई है। फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन की टीम ने कार्रवाई कर अवैध भूखंड को जमींदोज किया है।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग