
भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के सीसीटीवी कैमरों की खरीदी और रख-रखाव से जुड़े कामकाज में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर टेलीकॉम विभाग के तीन अधिकारियों से पूछताछ की गई है। जांच शुरू होने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। वहीं एक कर्मचारी को दूसरे विभाग भेजे जाने और विभागीय पुनर्गठन की कवायद को भी इसी घटनाक्रम से जोडकऱ देखा जा रहा है। बीएसपी ने सीसीटीवी सिस्टम के रख-रखाव का काम तीन वर्ष के लिए कम्प्यूटर नेटवर्क सर्विस एजेंसी को सौंप रखा है। संयंत्र में लगे कैमरों की कीमत उनके मॉडल के अनुसार लगभग 40 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक बताई जाती है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कैमरों के रख-रखाव की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि कुछ मामलों में खराब कैमरे लगाए जाने के बाद शिकायत मिलने पर उन्हें बदलने के नाम पर दूसरे कैमरे लगाए जाते थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया से नए कैमरों की खरीद और बदलाव के बीच गड़बड़ी की संभावना बनी रही। इन आरोपों से जुड़े दस्तावेज विजिलेंस को सौंपे गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एजेंसी से कथित लेन-देन के लिए विभाग के एक कर्मचारी का इस्तेमाल किया जाता था। विजिलेंस अब संबंधित अधिकारियों और कर्मचारी के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जांच के बीच यह भी चर्चा है कि टेलीकॉम विभाग को इनकॉस (ढ्ढहृष्टह्रस्) के साथ जोड़ा जा सकता है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत विभाग को इनकॉस के महाप्रबंधक के अधीन लाया जाएगा। इसी दौरान विभाग के एक कर्मचारी का दूसरे विभाग में स्थानांतरण भी किया गया है। हालांकि बीएसपी प्रबंधन ने दोनों घटनाओं को आधिकारिक रूप से आपस में नहीं जोड़ा है।
बीएसपी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए संयंत्र में 650 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी निगरानी 24 घंटे सीआईएसएफ करती है। ऐसे में कैमरों के रख-रखाव से जुड़ी शिकायतों को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भिलाई स्टील प्लांट के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि मामला संवेदनशील है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।
संबंधित विषय:
Updated on:
03 Aug 2026 11:46 pm
Published on:
03 Aug 2026 11:45 pm
