काउंसलिंग प्रभारी संजय सिंघाई ने कहा कि प्रदेश में फार्मेसी के 99 निजी कॉलेज संचालित हैं, जिनमें बैचलर कोर्स की 9 हजार सीटों का इनटेक है। पहले दो प्रमुख चरण और फिर एक आईएल काउंसलिंग को मिलाकर पूरी एडमिशन प्रक्रिया 30 नवंबर को समाप्त होगी। इसमें छात्र बी. फार्मेसी, डी. फार्मेसी, एम.फार्मेसी और लेटरल एंट्री में प्रवेश ले पाएंगे। फार्मेसी की काउंसलिंग की शुरुआत हो गई है। इसके दो प्रमुख चरण के बाद एक राउंड में आईएल कराएंगे। विद्यार्थी समय पर सभी प्रक्रिया कराएं।