3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही सहायक प्राध्यापक निलंबित

CG Election 2023: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बोरी कालेज के सहायक प्राध्यापक को भारी पड़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2023: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही सहायक प्राध्यापक निलंबित

CG Election 2023: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही सहायक प्राध्यापक निलंबित

दुर्ग। CG Election 2023: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बोरी कालेज के सहायक प्राध्यापक को भारी पड़ गया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे सिविल सेवा आचरण में लापरवाही करार देते हुए सहायक प्राध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Sports: CBSE नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20 क और सिविल सेवा आचरण नियम के तहत् सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय बोरी भागवत कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

यह भी पढ़ें: CG Second Phase voting : अंबिकापुर व सीतापुर के भाजपा प्रत्याशियों ने किया मतदान, मंत्री टीएस और अमरजीत को दे रहे चुनौती

निलंबन अवधि में कुर्रे का मुख्यालय शासकीय महाविद्यालय धमधा होगा। बताया गया है कि सहायक प्रध्यापक कुर्रे की ड्यूटी विधानसभा साजा (आंशिक) के उड़नदस्ता क्रमांक 2 के दल प्रभारी के रूप में लगाई गई है। उनके विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार भागवत कुर्रेे का कृत्य प्रथम दृष्टया संदिग्ध होना पाया गया है।

Story Loader