अंबिकापुर. CG Second Phase voting: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वोटिंग कर रहे हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से ही शुरु हो गई है। ऐसे में मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी लाइन देखी जा रही है। सरगुजा जिले की तीनों विधानसभा सीटों अंबिकापुर, सीतापुर व लुंड्रा में इस बार भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इधर अंबिकापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने जहां सपरिवार वोटिंग की, वहीं सीतापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने भी वोटिंग कर विक्ट्री साइन दिखाया।