5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेयर चुनाव से पहले भिलाई के कांग्रेसी पार्षद सैर सपाटे पर, रिसाली के पार्षदों पर रखी जा रही नजर, चरोदा के पार्षद CM से मिलकर अज्ञातवास पर

कांग्रेस ने बहुमत तो हासिल कर लिया है, लेकिन अब उन्हें अपने पार्षदों को संतुष्ट और खुश रखना बड़ी चुनौती होगी। खासकर भिलाई निगम में तो महापौर के दावेदारों की लंबी सूची है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Dec 26, 2021

मेयर चुनाव से पहले भिलाई के कांग्रेसी पार्षद सैर सपाटे पर, रिसाली के पार्षदों पर रखी जा रही नजर, चरोदा के पार्षद CM से मिलकर अज्ञातवास पर

मेयर चुनाव से पहले भिलाई के कांग्रेसी पार्षद सैर सपाटे पर, रिसाली के पार्षदों पर रखी जा रही नजर, चरोदा के पार्षद CM से मिलकर अज्ञातवास पर

भिलाई. छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकाय में चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के पार्षद सैर-सपाटे का आनंद ले रहे हैं। महापौर चुनाव के पूर्व सभी को अज्ञातवास में भेजने का सिलसिला जारी है। दुर्ग जिले के भिलाई और रिसाली नगर के चुनाव में महापौर के लिए बहुमत का स्पष्ट आंकड़ा हासिल करने के बाद भी कांगे्रस सशंकित है। यही वजह है कि चुनाव जीतते ही भिलाई के पार्षदों को जहां सैर सपाटे के बहाने एक साथ अज्ञातवास पर ले गए हैं, वहीं चर्चा है कि रिसाली के निर्वाचित पार्षदों के घर आने-जाने और मेल-मुलाकात करने वालोंं पर नजर रखी जा रही है।

पार्षदों को संतुष्ट और खुश रखना बड़ा चैलेंज
बताया जाता है कि रिसाली क्षेत्र के वरिष्ठ नेता ने अपने पार्षदों पर भरोसा जाते हुए एक साथ कहीं ले जाने से मना कर दिया। लेकिन इसके बाद भी एक-एक पार्षदों पर पूरी नजर रखी जा रही है। फिलहाल कांग्रेस ने बहुमत तो हासिल कर लिया है, लेकिन अब उन्हें अपने पार्षदों को संतुष्ट और खुश रखना बड़ी चुनौती होगी। खासकर भिलाई निगम में तो महापौर के दावेदारों की लंबी सूची है। इनके अलावा कांग्रेस ने चार निर्दलियों से समर्थन नहीं, बल्कि पार्टी प्रवेश कराने में जिस तरह से हड़बड़ी दिखाई है उससे साफ है कि उन्हें महापौर परिषद या जोन अध्यक्ष का पुरस्कार तो मिलेगा ही।

गिरीश और द्वारिकाधीश भिलाई के पर्यवेक्षक
भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के महापौर तथा नगर पालिका जामुल में अध्यक्ष का चुनाव करने कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। गिरीश देवांगन और द्वारिकाधीश यादव को भिलाई नगर निगम, विकास उपाध्याय और सुदेश देशमुख को रिसाली तथा अटल श्रीवास्तव और विनोद चंद्राकर को चरोदा नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी है। जामुल नगर पालिका के लिए चंद्रशेखर शुक्ला पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

पार्षदों से करेंगे रायशुमारी
पर्यवेक्षक महापौर और अघ्यक्ष के लिए अपने-अपने प्रभार क्षेत्र वाले निकायों में कांग्रेस के निर्वाचित प्रत्याशियों से चर्चा करेंगे। सभी पार्षदों का मन टटोलने के बाद एक नाम पर राय बनाने का भी प्रयास करेंगे। इसके बाद पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवार तय किया जाएगा। इनके अलावा बीरगांव निगम के पर्यवेक्षक रवि घोष और राजेंद्र साहू, बैकुंठपुर के लिए पारसनाथ राजवाड़े और अमरजीत चावला, शिवपुर चर्चा के लिए शैलेश पांडे और शाहिद खाान, सारंगढ़ के लिए रामकुमार यादव, प्रेमचंद जायसी और खैरागढ़ के लिए दलेश्वर साहू व धर्मेंद्र यादव पर्यवेक्षक होंगे।

भिलाई-चरोदा के कांग्रेस पार्षद भी तफरीह पर
भिलाई-चरोदा निगम चुनाव हो चुके हैं। कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षदों को तफरीह के लिए बाहर ले जाया गया है। रायपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सभी को गुप्त स्थान पर रखा गया है। जिससे मेयर और सभापति चुनते वक्त पार्टी से तय पार्षद के हक में मतदान हो सके। मेयर और सभापति कौन होगा इसको लेकर सभी की निगाह सीएम हाउस पर टिकी है। पार्षदों ने मोबाइल बंद कर दिया है। पार्षदों को मध्यप्रदेश या ओडिशा लेकर जाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के 19 पार्षद और कुछ निर्दलीय इस बस में सवार हैं।