
भिलाई. दो अप्रैल को एससी/एसटी कानून को कमजोर करने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ दलितो क बंद के खिलाफ मंगलवार को सवर्णों की ओर से भारत बंद किया गया है। पहले के हालात को देखते हुए आरक्षण के विरोध में शहर बंद करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया।
पावर हाउस राज राजेश्वरी मंदिर में एकत्रित हुए लगभग 30 से ज्यादा कांग्रेसियों ने पुलिस ने जबरदस्ती हिरासत में लेकर उन्हें दुर्ग केंद्रीय जेल रवाना कर दिया। इस दौरान सवर्णों ने प्रशासन पर आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर में बल तैनात कर दिया है। सीएसपी छावनी अजीत यादव, टीआई सुरेन्द्र उइके, नरेश पटेल, कौशल किशोर वासनिक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बल हालात पर नजर रखे हुए है।
हालात सामान्य
2 अप्रैल के बंद के लिहाज से मंगलवार को माहौल सामान्य नजर आया। शहर के लगभग सभी मार्केट में लोगों की चहलकदमी दिखाई दी। दुकानें भी खुली हुई हैं। यातायात व्यवस्था को बाधित करने से रोकने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बालोद, बेमेतरा और राजनांदगांव में पुलिस ने एतिहातन बंद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं को अल सुबह ही थाने में बैठा दिया।